Daily Horoscope
✕

व्यापार घाटा बढ़ने और तुर्की संकट से रुपया पहली बार रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (13:52 IST)
मुंबई। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 43 पैसे गिरकर 70.32 पर पहुंच गया, जो इसका सर्वकालिक निचला स्तर है। मु्द्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 70.25 पर खुला और जल्द ही कुल 43 पैसे टूटकर 70.32 पर पहुंच गया।


पिछले सत्र के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.89 के निम्न स्तर पर बंद हुआ था। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की जबरदस्त मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा में कमजोर रुख देखा गया।

इसके अलावा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, व्यापार घाटे में अधिक बढ़ोतरी का भी रुपए पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश का व्यापार घाटा पांच साल के उच्च स्तर यानी 18 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुद्रा बाजार बंद रहे थे। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख