sundarkand

आरएसएस ने भाजपा को चेताया, मोदी-शाह हमेशा नहीं कर सकते मदद

Updated: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (09:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार की समीक्षा करते हुए आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने कहा कि मोदी-शाह हमेशा नहीं कर सकते मदद, पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जीत के लिए मेहनत करना होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी बीजेपी सिर्फ 8 सीटें ही जीत पाई हैं। चुनाव नतीजों से भाजपा नेता हैरान है।
 
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अंग्रेजी मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' ने समीक्षा के दौरान पार्टी की दिल्ली इकाई और चुनाव में उतारे गए उम्मीदवारों के बारे में अवलोकन छापा है। लेख में कहा गया है कि एक संगठन के तौर पर हर चुनाव केवल नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भरोसे नहीं लड़ा जा सकता।
 
लेख में कहा गया है कि विधानसभा स्तर पर राज्य इकाइयों को ही आगे आना होगा। स्थानीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिल्ली में संगठन के पुनर्निर्माण के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
 
'ऑर्गनाइजर' के अनुसार, साल 2015 के बाद से बीजेपी ने जमीनी स्तर पर खुद की ढांचागत व्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए कोई काम नहीं किया। चुनाव के आखिरी चरण में प्रचार-प्रसार को चरम पर ले जाने में भी पार्टी पूरी तरह से विफल रही, जिसके कारण पार्टी को चुनाव में काफी नुकसान हुआ।
 
लेख में बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल के भगवा अवतार को बीजेपी समझ ही नहीं पाई, जबकि पार्टी के नेताओं को इस ओर ध्यान देने की जरूरत थी। लेख के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि दिल्ली इकाई इस पूरे चुनाव में हर मुद्दे पर विफल रही।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख