ramcharitmanas
✕

सरकारी ऑडिटोरियम ने की भागवत के कार्यक्रम की बुकिंग रद्द

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (18:50 IST)
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यहां के एक सरकारी ऑडिटोरियम में उसके प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी गई। 
 
आरएसएस ने बुकिंग रद्द करने के कदम की निंदा की, लेकिन ऑडिटोरियम के अधिकारियों ने कहा कि उस दौरान पुनर्निर्माण एवं मरम्मत का काम होगा और इसलिए सुरक्षा कारणों से जगह मुहैया नहीं कराई जा सकती।
 
राज्य में आरएसएस के प्रवक्ता ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का कदम उठाया गया है। इससे पहले भी (पश्चिम बंगाल) सरकार ऐसा कर चुकी है। हम इस कदम की निंदा करते हैं।भगिनी निवेदिता की 150वीं जयंती समारोह समिति ने कार्यक्रम के लिए महाजाति सदन बुक किया था। समिति के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि ऑडिटोरियम ने जून में बुकिंग ले ली थी।
 
समिति के महासचिव रंतिदेव सेनगुप्ता ने कहा, लेकिन पिछले हफ्ते ऑडिटोरियम के अधिकारियों ने पहले कहा कि हमें पुलिस की मंजूरी लेनी होगी। जब हमने उनसे कहा कि हम पहले ही पुलिस को कार्यक्रम की जानकारी दे चुके हैं, तो उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम में उस दौरान पुनर्निर्माण का काम कराया जाएगा और इसलिए हमारा कार्यक्रम नहीं हो सकता। 
 
ऑडिटोरियम के सूत्रों ने कहा कि ऑडिटोरियम में पुनर्निर्माण एवं मरम्मत का काम होगा और इसलिए सुरक्षा कारणों से जगह मुहैया नहीं कराई जा सकती। सूत्रों ने कहा कि दूसरे संगठनों की भी इस अवधि की बुकिंग रद्द की गई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख