Hanuman Chalisa

RSS पर टिप्पणी को लेकर विवाद, जावेद अख्तर के घर पर बढ़ाई गई security

सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (16:19 IST)
आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तुलना तालिबान से किए जाने के बाद लेखक-गीतकार जावेद अख्तर विवादों में घिर गए हैं।

उनकी इस टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था।
विरोध को देखते हुए मुंबई स्थित जावेद अख्तर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भाजपा ने अख्तर से उनकी उस टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग की है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जुहू इलाके में इस्कॉन मंदिर के पास स्थित अख्तर के आवास के बाहर पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल सहित सुरक्षा कर्मियों को गीतकार के घर के बाहर तैनात किया गया है।
अख्तर ने हाल ही में एक समाचार चैनल से कहा था कि पूरी दुनिया में दक्षिणपंथियों में एक अनोखी समानता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नाम लिए बिना गीतकार ने कहा था, तालिबान एक इस्लामी देश चाहता है। ये लोग हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

भाजपा विधायक और प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राम कदम ने अख्तर की टिप्पणी की निंदा की। मुंबई के विधायक ने कहा कि अख्तर से जुड़ी किसी भी फिल्म को देश में तब तक प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा जब तक कि वह अपनी टिप्पणियों के लिए संघ के पदाधिकारियों से माफी नहीं मांग लेते।

महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने वाली शिवसेना ने सोमवार को कहा कि आरएसएस की तालिबान से तुलना करने में गीतकार जावेद अख्तर 'पूरी तरह से गलत' थे।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है, 'आप कैसे कह सकते हैं कि हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का समर्थन करने वाले तालिबानी मानसिकता के हैं? हम इससे सहमत नहीं हैं'

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

अगला लेख