dharma sangrah
✕

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की रोरो क्रूज की सवारी, गंगा आरती में हुए शामिल

Updated: शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (00:37 IST)
वाराणसी। स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज वाराणसी के रविदास घाट पहुंचे और वे वहां से रोरो क्रूज पर सवार होकर गंगा के दशाश्वमेध घाट तक आए और यहां आधा घंटे तक रूककर मनमोहक गंगा आरती का नजारा देखा। तत्पश्चात वे ललिता घाट के लिए प्रस्थान कर गए, जहां से वे गंगा द्वार से काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ मंदिर में माथा टेकते हुए दर्शन-पूजन करके विश्व संवाद केंद्र लौटेंगे।

RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय दौर पर वाराणसी आए हैं और वे 27 मार्च तक लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में ठहरेंगे। उनके साथ अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भी होंगे।

संघ प्रमुख गुरुवार शाम रविदास घाट से क्रूज पर सवार हो दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने निकले। गंगा की निर्मल धारा को देखकर भागवत मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव व नगर निगम उप सभापति बाबा नरसिंग दास और स्वयंसेवक संघ के सदस्य मौजूद रहे।
सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को काशी प्रांत के प्रचारकों के साथ दो सत्र में बैठक करेंगे। शनिवार की सुबह पूर्व प्रांत के संगठन श्रेणी और दोपहर बाद जागरण श्रेणी के साथ बैठक करेंगे। रविवार को BHU स्थित स्वतंत्रता भवन में कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वे वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख