Daily Horoscope
✕

दशहरे पर मोहन भागवत ने दिया खास संदेश, कोरोना, चीन, अयोध्या और सीएए को लेकर क्या कहा...

Updated: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (09:41 IST)
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवन ने रविवार को दशहरे पर नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने दिखाई दृढ़ता।
 
उन्होंने शस्त्र पूजा के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस ने इस बार त्योहारों में काफी बदलाव ला दिया है। भारत ने विश्व के अन्य देशों की तुलना में महामारी की इस संकट की घड़ी में काफी दृढ़ता दिखाई।

भागवत ने कहा कि कोरोनावायरस से भारत में कम नुकसान हुआ। कोरोना से जंग में कई सावधानियां बरती गई, नए नियम बनाए गए। कोरोना के डर से लोगों ने अतिरिक्त सावधानियां बरती। हर व्यक्ति ने अपनी ओर से प्रयास किए।

चीनी घुसपैठ का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि भारत के शासन, प्रशासन, सेना तथा जनता ने इस आक्रमण के सामने अड़ कर खड़े होकर अपने स्वाभिमान, वीरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी से मित्रता चाहते हैं लेकिन हमारी सद्भावना को दुर्बलता नहीं समझना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को श्रीरामजन्मभूमि के मामले में अपना असंदिग्ध निर्णय देकर सर्वोच्च न्यायालय ने इतिहास बनाया। भारतीय जनता ने इस निर्णय को संयम और समझदारी का परिचय देते हुए स्वीकार किया।
 
उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, कुछ लोग यह दावा कर मुसलमानों को भ्रमित कर रहे हैं कि इसका लक्ष्य उनकी संख्या को सीमित करना है। हम एंटी सीएए प्रोटेस्ट की वजह से देश में तनाव के साक्षी बने। इस पर ज्यादा बात हो पाती उससे पहले ही इस वर्ष सारा फोकस कोरोना पर शिफ्ट हो गया। कोरोना ने सारा ध्यान  अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 
<

Damage done by #COVID19 is lesser in India as country's administration alerted public in advance. Precautionary measures were taken & rules were made. People took extra precautions as there was fear of Corona in their minds. Everyone did their bit: RSS Chief Mohan Bhagwat https://t.co/C01b748j9C pic.twitter.com/82BvlT3I6l

— ANI (@ANI) October 25, 2020 >संघ प्रमुख ने कहा कि अपने समाज की एकरसता का, सहज करुणा व शील प्रवृत्ति का, संकट में परस्पर सहयोग के संस्कार का अपनी सांस्कृतिक संचित सत्त्व का सुखद परिचय इस संकट में हम सभी को मिला।

कोरोनावायरस की वजह से कार्यक्रम में इस बार किसी भी मुख्य अतिथि को नहीं बुलाया गया और कार्यक्रम में मात्र 50 लोगों ने ही हिस्सा लिया।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख