Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, RSS प्रमुख मोहन भागवत का ऐलान, जम्‍मू-कश्‍मीर में खोली जाएं शाखाएं

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (20:53 IST)
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लोगों के बीच देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाओं का नेटवर्क होना चाहिए। भागवत 4 दिनों की यात्रा पर केंद्र शासित प्रदेश में हैं।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संघ सभी को साथ लेकर चलने वाले एक शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख ने कहा कि जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाओं का नेटवर्क स्थापित हो। ऐसा देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए ज़रूरी है। संघ प्रमुख भागवत अपनी यात्रा के दौरान बुद्धिजीवियों और प्रमुख नागरिकों से भी मिलेंगे।

संघ सरसंघचालक के जम्मू के चार दिवसीय प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनका कहना है कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद डॉ. मोहन भागवत का जम्मू-कश्मीर में आना काफी महत्व रखता है।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

अगला लेख