dipawali
✕

RSS के कार्यक्रम में पहुंची फिल्मी हस्तियां, कई अन्य दिग्गज भी हिस्सा लेंगे

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (18:36 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तीन दिवसीय कार्यक्रम में अन्य दिग्गजों के साथ फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। 17 से 19 सितंबर तक यह आयोजन विज्ञान भवन में चलेगा। 
 
सोमवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला, अभिनेता अन्नू कपूर, गजेन्द्र चौहान, रवि किशन, अभिनेत्री भाग्यश्री आदि ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का विषय 'भविष्य का भारत' है। इस विषय पर कई हस्तियों के व्याख्यान होंगे। 
 
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए संघ ने विपक्ष के नेताओं को भी न्योता भेजा, जिनके आयोजन में भाग लेने की संभावना नहीं के बराबर है। क्योंकि संघ को भाजपा के करीब माना जाता है। अखिलेश यादव को भी संघ ने न्योता भेजा था, लेकिन उन्होंने यहां आने से इंकार कर दिया है। 
 
संघ के तीन दिवसीय इस आयोजन में राजनीति के अलावा धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। पहले यह भी कहा गया था कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी न्योता भेजा गया था लेकिन बाद में इस बात का खंडन कर दिया गया। (फोटो सौजन्य : ट्‍विटर)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

शहीद टीआई दिलीप पुरी को जीतू पटवारी ने दी श्रद्धांजलि, कहा सरकार पुलिसकर्मियों के बच्चों के दे मुफ्त शिक्षा

30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या, विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण

दसवें दीपोत्सव में रामनगरी अयोध्या के 500 वर्षों का इतिहास होगा जीवंत

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

रामलीला मैदान में राहुल लीला करने वाले लोग देश में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र कर रहे, भाजपा का राहुल पर हमला

अगला लेख