manglik dosh calculator
✕

बद्रीनाथ मंदिर का होगा विस्‍तार, 424 करोड़ रुपए का बना मास्टर प्लान

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (01:08 IST)
गोपेश्वर। बद्रीनाथ में सुविधाओं के विस्तार के लिए 424 करोड़ रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत बद्रीनाथ मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के आवगमन की सुविधा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों से बैठक के बाद बताया कि बद्रीनाथ धाम में तीन चरणों में विकास कार्य होने हैं।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत शेष नेत्र झील तथा बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, दूसरे चरण के तहत मुख्य मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण तथा अंतिम चरण में मंदिर से शेष नेत्र झील को जोड़ने वाले पथ का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए प्रभावित होने वाली सरकारी एवं निजी भूमि, भवन और परिसंपत्तियों का आकलन किया जा रहा है।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

अगला लेख