ramcharitmanas

22 जनवरी को नहीं बदल पाएंगे 2000 के नोट, आधे दिन बंद रहेंगे मुद्रा बाजार

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (23:51 IST)
Rs 2000 notes will not be able to be exchanged on January 22 : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण मुद्रा बाजार 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे। यह 9 बजे के बजाय दोपहर ढाई बजे खुलेंगे। सरकार के सोमवार 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के बाद यह फैसला किया गया।
 
इससे पहले गुरुवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संबंध में आदेश जारी किया था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर आधे दिन का अवकाश रहेगा।
 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी परिपत्र के अनुसार, सरकार के 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा करने के कारण आरबीआई के दायरे में आने वाले विभिन्न बाजारों के कारोबारी घंटों को भी छोटा कर दिया गया है। आरबीआई ने परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बैंक के दायरे में आने वाले बाजारों के लिए कारोबार का समय सोमवार को अपराह्न ढाई बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
 
केंद्रीय बैंक द्वारा विनियमित बाजार- कॉल/नोटिस/टर्म मनी; सरकारी प्रतिभूतियों में बाजार रेपो; सरकारी प्रतिभूतियों में त्रि-पक्षीय रेपो; वाणिज्यिक पत्र और जमा प्रमाण पत्र; कॉर्पोरेट बांड में रेपो; सरकारी प्रतिभूतियां (केंद्र सरकार की प्रतिभूतियां, राज्य सरकार की प्रतिभूतियां और राजकोषीय बिल); विदेशी मुद्रा/भारतीय रुपया हैं।
 
रिजर्व बैंक ने कहा, आज यानी 19 जनवरी, 2024 को आयोजित भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी का निपटान 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 2:30 बजे मुद्रा बाजार शुरू होने के बाद होगा। एक अन्य परिपत्र में आरबीआई ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित आधे दिन के बंद के कारण केंद्रीय बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में से किसी में भी 2000 रुपए के नोट बदलने/जमा करने की सुविधा 22 जनवरी दिन सोमवार को उपलब्ध नहीं होगी। यह सुविधा 23 जनवरी दिन मंगलवार से होगी।
 
इन बाजारों में नियमित कारोबारी घंटे 23 जनवरी से बहाल कर दिए जाएंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने गुरुवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा।
ALSO READ: RBI, HDFC और ICICI बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी, दास और वित्त मंत्री सीतारामण का इस्तीफा मांगा
इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसीलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी, 2024 को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।
ALSO READ: अब तक क्‍यों वापस नहीं लौटे 2000 के सारे नोट, RBI ने बताई ये बड़ी वजह?
वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया कि डीओपीटी का आदेश सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों और आरआरबी पर भी लागू होगा ताकि कर्मचारी रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग ले सकें। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख