Daily Horoscope
✕

रोटोमैक धोखाधड़ी के मामले सीबीआई ने दायर किया आरोप पत्र

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (23:18 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 456 करोड़ 63 लाख रुपए के बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाला मामले में रोटोमैक कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) विक्रम कोठारी एवं 5 अन्य आरोपियों के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया।
 
 
सीबीआई सूत्रों ने दिल्ली में बताया कि जांच एजेंसी ने लखनऊ की विशेष अदालत में रोटोमैक कंपनी, इसके सीएमडी विक्रम कोठारी, निदेशक राहुल कोठारी, बैंक ऑफ बड़ौदा की कानपुर स्थित शाखा के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक एसके उपाध्याय, बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक (विदेशी मुद्रा विनिमय) ओमप्रकाश कपूर एवं बैंक के तत्कालीन प्रबंधक (ऋण) के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए।
 
करोड़ों रुपए का चूना लगाए जाने की बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं- 120 बी, 420, 467, 468 और 471 तथा भ्रष्टाचार नियंत्रक कानून की धाराओं 13 (2), 13 (एक) (डी) के तहत इन सभी के खिलाफ 18 फरवरी को एक मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान विक्रम कोठारी एवं एक अन्य निदेशक को 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। दोनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख