Daily Horoscope
✕

रोहिंग्या मुद्दे पर सरकार बुलाए सर्वदलीय बैठक : कांग्रेस

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (16:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों से जुड़े मुद्दे को संवेदनशील करार देते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि यह गंभीर मामला है और एक पार्टी इसका हल नहीं निकाल सकती इसलिए केंद्र सरकार को इस बारे में सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और उसके अनुसार कदम उठाने चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि यह संवदेनशील मुद्दा है और इसका असर लंबे समय तक रहेगा इसलिए सरकार को सभी दलों के नेताओं के साथ मिलकर इस बारे में नीति तैयार करनी चाहिए। अकेले सरकार या कोई एक दल इस समस्या का समाधान नहीं निकाल सकता।
 
केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में गुरुवार को एक हलफनामा पेश कर रोहिंग्या शरणार्थियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और कहा कि उन्हें देश में नहीं रहने दिया जा सकता। 
 
सरकार का कहना है कि इनमें कुछ शरणार्थियों के तार आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैं। हलफनामा गृह मंत्रालय के विदेशी विभाग के उपसचिव के जरिए पेश किया गया था, हालांकि बाद में उसकी विषयवस्तु में संशोधन का हवाला देते हुए सरकार ने इसे वापस ले लिया था।
 
कुछ समय पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी रोहिंग्या शरणार्थियों के अवैध तरीके से भारत में घुसने पर चिंता जाहिर करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इस मुद्दे पर भारत की भूमिका पर सवाल उठाए तो भारत ने उसकी तीखी आलोचना की। अब तक लगभग 40,000 रोहिंग्या देश में आ चुके हैं जिनमें से 16,000 को शरणार्थी का दस्तावेज दिया गया है। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

INDIA ब्लॉक में पड़ी दरार, परिसीमन बिल पर शरद पवार ने कांग्रेस से अलग चली चाल, मोदी सरकार को मिलेगा फायदा!

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

अगला लेख