Daily Horoscope
✕

रोहिंग्या मुस्लिमों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (22:44 IST)
एजल। रोहिंग्या मुस्लिम आतंकवादियों और शरणार्थियों के मिजोरम में प्रवेश का प्रयास करने की आशंका के मद्देनजर राज्य के लांगतलाई जिले में मिजोरम, अराकन (म्यांमार) सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही असम राइफल्स की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है।
 
गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि म्यांमार सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए  मिजोरम पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और केंद्र एव राज्य सरकारों की गुप्तचर एजेंसियों के बीच कई बैठकें हुईं।उन्होंने कहा कि एक भी रोहिंग्या मुस्लिम अभी तक मिजोरम में नहीं घुसा है। मिजोरम म्यांमार के साथ  404 किलोमीटर और बांग्लादेश के साथ 318 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
 
अधिकारी ने बताया कि इस बीच म्यांमार के अराकान से हाल में मिजोरम में प्रवेश करने वाले 170 शरणार्थी  राज्य के दक्षिणी हिस्से स्थित गांवों में रहे। शरणार्थी म्यांमार सेना और अराकान लिबरेशन आर्मी के बीच झड़पों के मद्देनजर म्यांमार के रखाइन प्रांत के अराकान से भाग रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख