ganesh chaturthi

भारत ने बांग्लादेश से की रोहिंग्या संकट पर चर्चा

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (23:58 IST)
नई दिल्ली। म्यांमार से रोहिंग्या मुस्लिमों के बड़ी संख्या में बांग्लादेश जाने के बीच पड़ोसी देश ने भारत से अपनी स्थिति और आव्रजन के कारण बढ़ते दबाव को लेकर चर्चा की। बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैयद मुअज्जिम अली ने आज विदेश सचिव एस. जयशंकर से मुलाकात की जिस दौरान दोनों पक्षों ने रोहिंग्या मुस्लिमों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।
 
बांग्लादेश उच्चायोग के सूत्रों ने यहां बताया कि करीब आधे घंटे चली बैठक के दौरान बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हस्तक्षेप की जरूरत के बारे में बातचीत की और शरणार्थियों की समस्या का समाधान करने के लिए म्यांमार पर दबाव बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सरकार मानवता के नाते इन शरणार्थियों को आश्रय मुहैया करा रही है लेकिन इससे देश पर काफी दबाव है।
 
बांग्लादेश उच्चायोग के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश में हजारों रोहिंग्या रोजाना आ रहे हैं। इससे देश में काफी समस्या पैदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 25 अगस्त से जब हिंसा का नया दौर शुरू हुआ तब से म्यामांर के राखीने प्रांत से करीब 30 हजार रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए।
 
मीडिया की खबरों के मुताबिक हिंसा तब शुरू हुई जब रोहिंग्या आतंकवादियों ने म्यामांर के उत्तरी राखीने प्रांत में पुलिस चौकियों पर हमला किया। खबरों के मुताबिक बौद्ध बहुल देश में अधिकतर मुस्लिम अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों का आरोप है कि सेना और राखीने के बौद्धों ने उनके खिलाफ जघन्य अभियान शुरू कर दिया।
 
तीन दिनों के म्यामांर दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राखीने प्रांत में ‘‘अतिवादी हिंसा’’ के खिलाफ वहां की सरकार के साथ एकजुटता दिखाई। मोदी ने सभी पक्षों से आग्रह किया कि ऐसा समाधान ढूंढें ताकि देश की एकता कायम रहे। (वार्ता) 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख