dharma sangrah
✕

अब रोहिंग्याओं पर भाजपा-पीडीपी में तकरार

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (19:58 IST)
श्रीनगर। सुंजवां में हुए दूसरे हमले के बाद से अब रोहिंग्याओं को लेकर भाजपा-पीडीपी आमने-सामने हैं। पीडीपी इस मसले पर भाजपा को चेताने लगी है और नेकां पीडीपी का समर्थन कर रही है, जबकि भाजपा रोहिंग्याओं को जम्मू से बाहर निकालने को कमर कसने लगी है।
 
 
सुंजवां में आतंकी हमले के तार रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों से जुड़ने के बाद शहर में बसे विदेशी नागरिकों को निकालने की सियासत जोर पकड़ने लगी है। राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन भी किया है। वहीं इस मुद्दे पर घिर रही भाजपा भी अवैध रूप से बसे विदेशियों को सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए उन्हें निकालने की मांग कर रही है।
 
पिछले वर्ष रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को निकालने का मुद्दा गर्माया था। भाजपा के तूल देने के बाद सरकार ने उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के नेतृत्व में कैबिनेट सब कमेटी बनाई थी। कमेटी बनने के बाद यह मुद्दे ठंडे बस्ते में पड़ जाने से विपक्ष भाजपा को निशाना बना रहा है।
 
जम्मू के प्रदर्शनी मैदान के निकट पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन कर जम्मू में रोहिंग्याओं व बांग्लादेशियों के बसने के लिए भाजपा-पीडीपी व कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने किया। राज्य सरकार का पुतला जलाने वाले कार्यकताओं का कहना था कि सुरक्षा के लिए खतरा बने रोहिंग्याओं को निकालने के लिए भाजपा-पीडीपी कुछ नहीं कर रही है, जिससे जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।
 
हर्षदेव ने कहा कि मंदिरों के शहरों में विदेशी तत्वों के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं, लेकिन भाजपा खामोश है। नरवाल में बर्मा बाजार बन गया है, लेकिन सरकार सब कुछ देखते हुए भी कोई कदम नहीं उठा रही है। भाजपा व कांग्रेस सरकारों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर केंद्रित नेकां व पीडीपी खुलकर रोहिंग्याओं के समर्थन में आ गई है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस इस पर बहस कर रही है कि उन्हें किसने बसाया।
 
रोहिंग्याओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए हर्षदेव ने कहा कि उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। भाजपा के शासन में रोहिंग्याओं की संख्या 20 हजार को भी पार कर गई है। आतंकी हमले से उनके तार जुड़ने के बाद भी गंभीरता नहीं दिखाना जम्मूवासियों से धोखा है।
 
उन्होंने भाजपा से पूछा कि इस मुद्दे पर कैबिनेट सब कमेटी बनने के बाद आगे कार्रवाई क्यों नहीं हुई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद भी स्थिति क्यों नहीं बदली। इतना जरूर था कि रोहिंग्याओं के मसले पर भाजपा की किरकिरी भी होने लगी थी और उसने अब इस मसले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख