Govardhan puja
✕

असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए दर्ज की गई FIR : रॉबर्ट वाड्रा

Updated: रविवार, 2 सितम्बर 2018 (10:25 IST)
नई दिल्ली। उद्योगपति एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उनके खिलाफ गुरुग्राम में जमीन के सौदों में अनियमितताओं के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

 
गुरुग्राम में कई जमीनी सौदों में अनियमितताओं के आरोप में उनके और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की रिपोर्ट के बाद वाड्रा ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव का दौर शुरू हो गया है, तेल की कीमतें बढ़ रही हैं इसलिए जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर मेरे एक दशक पुराने मुद्दे को उठाया जा रहा है। इसमें नया क्या है?


गुरुग्राम में जमीन हड़पने के आरोप के मामले में वाड्रा, हुड्डा, गुरुग्राम की डीएलएफ कंपनी और गुरुग्राम की ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी ने गुरुग्राम के सेक्टर 83, शिकोहपुर, सिंकदरपुर, खेडकी दौला और सिही में 7.5 करोड़ की जमीनें खरीदी और इनके वर्गीकरण में बदलाव के बाद इन्हें 55 करोड़ रुपए में बेच दिया। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख