Daily Horoscope

होटल में हथियार लहराने की घटना से घबराए रॉबर्ट वाड्रा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुए चिंतित

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (15:30 IST)
नई दिल्‍ली। कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के एक होटल में हथियार लहराए जाने की घटना को लेकर मंगलवार को कहा कि इस दृश्य को देखकर उन्हें अपने बच्चों एवं राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सुरक्षा की चिंता हो रही है।


वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा, मुझे हमारे बच्चों एवं देश की राजधानी के लोगों की सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है और इसके लिए जवाबदेह कौन है? उन्होंने कहा, क्या मुख्यमंत्री ने देखा कि क्या हो रहा है? होटल में बहुत सारे बच्चे रात का खाना खा रहे थे। ईश्वर हमारी सहायता करे।

दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के एक हिस्से में हथियार लहराने पर बसपा के एक नेता के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हथियार लहराने के दृश्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरके पुरम स्थित हयात रिजेंसी होटल के सहायक सुरक्षा प्रबंधक ने सोमवार को पुलिस के समक्ष घटना को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई। यह घटना 13 और 14 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख