suvichar

चलती ट्रेन में रिटायर जवान ने की गोलीबारी, गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (10:49 IST)
firing in moving train: गुरुवार की रात सियालदह राजधानी (Sealdah Rajdhani) एक्सप्रेस में गोलीबारी की एक घटना हुई है। इस पर तत्परतापूर्वक रेलवे (Railway) ने गोलीबारी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के अनुसार गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। इस बारे में जानकारी मिली है कि घटना को अंजाम देने वाला शख्स रिटायर जवान है। इस समय ट्रेन मतारी स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी लाइसेंस रिवॉल्वर से गोली चल गई।
 
मिली जानकारी के अनुसार सियालदह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार की रात फायरिंग करने वाले जवान का नाम हरपिंदर सिंह है तथा वह ट्रेन की B-8 बोगी में सवार था, इस दौरान उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
 
इस गोलीकांड की सूचना सिक्योरिटी कंट्रोल को दी गई। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को कोडरमा स्टेशन पर रोककर रेलवे पुलिस ने आरोपी जवान को उतारकर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में धुत था और उसे मेडिकल जांच के बाद ट्रेन से धनबाद लाया जाएगा। उसके खिलाफ धनबाद के रेल थाना में ही आर्मी से एक्ट के तहत मामला दायर करने की तैयारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

यूपी में 3000 करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10000 से अधिक रोजगार के द्वार

अगला लेख