suvichar
✕

हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें, रामदेव ने शेयर किया सत्यमेव जयते का वीडियो

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (21:53 IST)
नई दिल्ली। एलोपैथी और एलोपैथिक डॉक्टरों के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हंगामे के बीच योग गुरु रामदेव ने अभिनेता आमिर खान द्वारा होस्ट किए गए टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें डॉ. समित शर्मा नाम के गेस्ट को बाजारों में उपलब्ध दवाओं की उच्च कीमतों के बारे में चर्चा करते देखा जा सकता है। 2012 में प्रसारित एक एपिसोड की क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए रामदेव ने लिखा है, 'इन मेडिकल माफियाओं में हिम्म्त है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें।
<

इन मेडिकल माफियाओं में हिम्म्त है तो आमिर खान के खिलाफ मोर्चा खोलें-

वीडियो साभार-स्टार प्लस pic.twitter.com/ZpNT8CSohD

— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) May 29, 2021 >डॉक्टरों ने खोला मोर्चा : एलोपैथी पर योग गुरू रामदेव की टिप्पणियों से नाराज रेजिटेंड डॉक्टरों के एसोसिएशनों के परिसंघ ने शनिवार को कहा कि वे 1 जून को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसे काले दिवस के रूप में मनाएंगे। परिसंघ ने बयान जारी कर रामदेव से 'सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने' को कहा।
 
कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज में इस्तेमाल की जा रहीं कुछ दवाओं पर रामदेव द्वारा सवाल उठाने जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। रामदेव ने कहा था, 'कोविड-19 के इलाज में एलोपैथी दवाओं के सेवन से लाखों लोगों की जान जा चुकी है।'
ALSO READ: IMA VS रामदेव : योग गुरु ने फिर उड़ाया मजाक, बोले- जिनकी कोई इज्जत नहीं, वे कर रहे हैं 1000 करोड़ की मानहानि, ट्रीटमेंट आतंकवाद के खिलाफ है उनकी लड़ाई
रामदेव की इन टिप्पणियों का कड़ा विरोध हुआ। इसके बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उनसे 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बयान वापस लेने को कहा।
 
रामदेव ने रविवार को मजबूर होकर अपना बयान वापस ले लिया। अगले दिन उन्होंने भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) को खुला पत्र लिखकर 25 सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या एलोपैथी से बीमारियों से स्थायी रूप से छुटकारा मिल जाता है। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख