Hanuman Chalisa
✕

रिजर्व बैंक ने फर्जी ई मेलों के बारे में चेताया

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (16:33 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक के नाम का उपयोग कर आम लोगों को ठगने की गतिविधियों के बीच केंद्रीय बैंक ने आम लोगों को इस तरह के जालसाजों से सचेत रहने के लिए कहा है। केंद्रीय बैंक नियमित अंतराल पर लोगों को अगाह करता रहता है।
 
 
उसने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोग आरबीआई के नाम का उपयोग करके आम जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं। ये तत्व आरबीआई के नकली लेटर हेड का उपयोग करते हुए आरबीआई के कर्मचारी होने के नाम पर ई-मेल भेजते हैं और लोगों को विदेशों से जाली प्रस्तावों/ लॉटरी जीतने/ विदेशी मुद्रा में सस्ते धन के प्रेषण का प्रलोभन देते हैं और उनसे मुद्रा प्रोसेसिंग शुल्क, विदेशी मुद्रा रूपांतरण शुल्क, पूर्व-भुगतान इत्यादि के रूप में धन की वसूली करते हैं।
 
रिजर्व बैंक अपने 'जन-जागरूकता अभियान' के रूप में जनता को एसएमएस भेजने, आउटडोर विज्ञापन और टेलीकास्टिंग जागरूकता फिल्मों जैसे विभिन्न तरीकों के माध्यम से फर्जी ई-मेलों पर जागरूकता फैला रहा है। उसने कहा कि रिजर्व बैंक किसी भी व्‍यक्ति का खाता नहीं रखता है। उसके अधिकारियों के नाम पर धोखेबाजों से सावधान रहने के लिए कहा है।
 
रिजर्व बैंक का कोई भी व्‍यक्ति लॉटरी जीतने/ विदेश से धनराशि प्राप्‍त करने के बारे में कोई फोन नहीं करता है और न ही लॉटरी इत्यादि जीतने के संबंध में कोई ई-मेल भेजता है। रिजर्व बैंक लॉटरी जीतने अथवा विदेश से निधि प्राप्‍त करने के जाली प्रस्‍तावों के लिए कोई एसएमएस अथवा पत्र अथवा ई-मेल नहीं भेजता है।
 
उसने लोगों से ऐसी धोखाधड़ी के बारे में स्‍थानीय पुलिस अथवा साइबर क्राइम प्राधिकारी को जानकारी देने की अपील करते हुए आम लोगों को ऐसे लोगों/संस्थाओं के पत्राचार का जवाब न देने और आरबीआई के नाम से प्राप्त धोखाधड़ीपूर्ण ई-मेल पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख