Hanuman Chalisa

गणतंत्र दिवस परेड : नौसेना की झांकी में दिखेगी आईएनएस विक्रांत, 1971 के युद्ध अभियान की झलक

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (20:47 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड में नौसेना की झांकी में 'आईएनएस विक्रांत' का मॉडल तथा 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के लिए पाकिस्तान के साथ हुई भारत की लड़ाई के नौसैन्य अभियानों की झलक दिखाई देगी।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढवाल ने शुक्रवार को कहा, परेड में इस वर्ष की झांकी सेना के तीनों अंगों से संबंधित विषय ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के अनुरूप निकाली जाएगी और इसमें 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा निभाई गई शानदार भूमिका दिखाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि झांकी के अग्रिम हिस्से में ऑपरेशन ‘ट्राइडेंट’ और ‘पाइथन’ के तहत मिसाइल नौकाओं से कराची बंदरगाह पर किए गए हमले को दिखाया जाएगा। मढवाल ने कहा,पिछले हिस्से में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से उड़ान अभियानों को दिखाया जाएगा।

इन अभियानों ने पोतों तथा पूर्वी पाकिस्तान में तटीय प्रतिष्ठानों को काफी नुकसान पहुंचाया और समुद्र में विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि झांकी से संबंधित कमांडरों में लेफ्टिनेंट कमांडर सीएस रुबेन और लेफ्टिनेंट कमांडर सुरभि शर्मा शामिल हैं। भारत 1971 के युद्ध में मिली विजय का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख