dipawali
✕

Weather Pretention : 28 मई के बाद लू से राहत, 29-30 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (20:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना है। कई इलाकों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है।

26 मई को दिल्ली में भीषण गर्मी : 26 मई को दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मुंबई में तापमान 38 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता मे 35 से 28 डिग्री, जम्मू में 41 से 24 डिग्री और श्रीनगर में 29 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी की गई है।
 
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिन से जबरदस्त गर्मी है और कहीं-कहीं तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक जा रहा है। आईएमडी ने रविवार को उत्तर भारत के लिहाज से 25-26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां लू का प्रकोप अपने चरम पर हो सकता है। 
 
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। श्रीवास्तव ने कहा कि इस अवधि में हवा की रफ्तार करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती तूफान है, जो भूमध्यसागर से पैदा होकर मध्य एशिया में से गुजरता है। हिमालय के संपर्क में आने पर इससे पहाड़ों और मैदानों पर बारिश होती है।

आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ हिस्सों में लू चल सकती है, वहीं कुछ स्थानों पर प्रचंड लू के थपेड़े महसूस किए जा सकते हैं।
 
अगले दो-तीन दिन में पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में कुछ-कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के मैदानी भागों और इससे लगे पूर्वी भारत के आंतरिक हिस्सों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से 28 मई तक इन क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है, जो 25 और 26 मई को अपने प्रचंड रूप में रह सकती है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख