sawan somwar

एयरटेल, वोडा-आइडिया के 52 करोड़ ग्राहकों पर Jio की नजर

Updated: मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (17:07 IST)
नई दिल्ली। आक्रामक रणनीति से 4जी दूरसंचार सेवा के ग्राहकों पर पकड़ मजबूत बनाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अब एयरटेल और वोडा-आइडिया के 52 करोड़ से अधिक 2जी और 3जी ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए पैनी नजर गड़ाए हुए है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने हाल ही में कंपनी की 42वीं आम बैठक को संबोधित करते हुए जियो के आगे भी आक्रामक रुख जारी रखने के संकेत दिए थे। रिलायंस जियो अपनी तीसरी वर्षगांठ पर जियो गीगा फाइबर की शुरुआत करने जा रही है।

करीब 3 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार सेवा क्षेत्र में उतरने के बाद इस कारोबार में जारी उठापटक का दौर अभी और लंबा चलने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 34 करोड़ मोबाइल ग्राहक बनाने वाली जियो का अगला पड़ाव जल्दी ही 50 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने का है। इस दिशा में वह मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
कंपनी सूत्रों का कहना है कि दूरसंचार उद्योग के लिए रिलायंस जियो की तरफ से स्पष्ट संकेत हैं कि निकट भविष्य में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जोड़ने के अपने मिशन पर वह आगे बढ़ती रहेगी और टैरिफ प्लान को लेकर भी आक्रामक रुख कायम रह सकता है।
ALSO READ: रिलायंस बनी भारत की लाभ कमाने वाली सबसे बड़ी कंपनी, रिलायंस AGM के मुख्य बिंदु
दूरसंचार क्षेत्र की 2 अन्य बड़ी कंपनियों एयरटेल के साथ इस वर्ष जून के अंत तक करीब 9 करोड़ 52 लाख और वोडा-आइडिया के साथ 8 करोड़ 48 लाख 4जी ग्राहक जुड़े थे। इन दोनों कंपनियों का वर्चस्व 2जी और 3जी सेवा पर है और रिलायंस जियो की अब इस पर पैनी नजर है।

कंपनी का मानना है कि 2जी ग्राहकों को जियो की तरफ आकर्षित करने में जियो फोन काफी कारगर साबित हुआ है। फीचर फोन बाजार में जियो फोन अग्रणी है और पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों में यह काफी लोकप्रिय भी साबित हुआ है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख