dharma sangrah
✕

Reliance का जलवा रहा बरकरार, फोर्ब्स की सूची में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं में रही अव्वल

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (17:01 IST)
नई दिल्ली। फोर्ब्स द्वारा जारी 2021 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची 'फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2021 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)' को देश में पहला स्थान दिया गया है। फोर्ब्स रैंकिंग के अनुसार विश्वस्तर पर रिलायंस 52वें स्थान पर है। इस सूची में कुल 750 कॉर्पोरेट को स्थान दिया गया है जिसमें फिलिप्स, फाइजर और इंटेल शामिल हैं।
 
सूची में भारतीय स्टेट बैंक को 119वां और लार्सन एंड टुब्रो को 127वां स्थान मिला, जबकि इंफोसिस 588वें और टाटा समूह 746वें स्थान पर रहे। एलआईसी को 504वां स्थान मिला। यह रैंकिंग एक व्यापक सर्वेक्षण पर आधारित है जिसमें कर्मचारी अपने नियोक्ता को कई बिंदुओं पर अंक देते हैं।
 
वैश्विक रैंकिंग में साउथ कोरिया की सैमसंग ने सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता होने का खिताब अपने नाम किया। दूसरे से 7वें स्थान पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा है। इसमें आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एप्पल, अल्फाबेट और डेल टेक्नालॉजी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके बाद 8वें नंबर पर हुवावे है, जो शीर्ष 10 में शामिल अकेली चीनी कंपनी है। फोर्ब्स ने बाजार अनुसंधान कंपनी स्टेटिस्टा के साथ मिलकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची तैयार की है। रैंकिंग निर्धारित करने के लिए स्टेटिस्टा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले 58 देशों के 1.5 लाख कर्मचारियों का सर्वे किया।
 
आरआईएल ने एक बयान में कहा कि कोविड महामारी के दौरान सबसे बुरे वक्त में यह उपलब्धि हासिल करना महत्वपूर्ण है। कोविड के बुरे दौर में रिलायंस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती न की जाए। वह नौकरी की चिंता किए बिना काम कर सके। रिलायंस ने कहा कि उसने महामारी के दौरान कर्मचारियों के इलाज और उनके परिवार के टीकाकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को इससे पहले 'ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट' का खिताब भी मिला था और वह लिंक्डइन की शीर्ष कंपनियों की सूची का हिस्सा भी रही है।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख