sundarkand
✕

गणतंत्र दिवस हिंसा: लाल किले पर तलवारबाजी करने वाला गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (14:21 IST)
नई दिल्ली। गणतत्रंत दिवस पर लाल किले पर तलवारबाजी करने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि कार का एसी ठीक करने वाले मैकेनिक मनिंदर सिंह को मंगलवार रात पौने आठ बजे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा के सी. डी. ब्लॉक बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, 'सिंह को एक वीडियो में लाल किले पर दो तलवारों से कलाबाजी करते देखा गया था, जिसका मकसद तलवारों, 'खंडों', लोहे की छड़ों, कुल्हाड़ियों, डंडों आदि से पुलिसकर्मियों पर क्रूर हमले करने या हिंसा करने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों और गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्मारक लाल किले को क्षतिग्रस्त करने वालों को भड़काना या उकसाना था।'
 
पुलिस ने बताया कि स्वरूप नगर में अपने घर के पास एक खाली स्थान पर तलवारबाजी का प्रशिक्षण स्कूल चलाने देने वाले संदिग्ध ने फेसबुक पर विभिन्न समूहों के भड़काऊ ‘पोस्ट’ देखने के बाद उत्तेजित होने का खुलासा किया है। वह कई बार सिंघू बॉर्डर भी जाता था और वहां नेताओं के भाषण से बेहद प्रेरित हो गया था।
 
केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। वहीं कई किसान लाल किला परिसर में भी दाखिल हो गए हैं और वहां धार्मिक झंडा भी लगा दिया था।
 
पुलिस के अनुसार, सिंह ने अपने पड़ोस के छह लोगों को भी ‘‘उकसाया’’। ये सभी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंणतंत्र दिवस पर सिंघू बॉर्डर से मुकरबा चौक जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल हुए थे।
 
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर परेड में शामिल होने से पहले सिंह ने अपने पास दो तलवार और 4.3 फुट का एक खंडा अपने पास रखा था, जिसका इस्तेमाल उसने लाल किले पर तलवारबाजी करने में किया। उसके घर से तलवार भी बरामद कर ली गई है। योजना के तहत संदिग्ध, उसके पांच साथी और कुछ अन्य असामाजिक तत्व लाल किले में दाखिल हुए और सिंह ने वहां तलवारबाजी की।
 
कुशवाह ने कहा, 'तलवारबाजी ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को लाल किले पर हाथापाई करने सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों समेत जन सेवकों के साथ हिंसक व्यवहार करने और ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को क्षतिग्रस्त करने के लिए उकसाया।'
 
पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को लाल किले पर तलवारबाजी करने की उसकी अपनी एक काफी लंबी वीडियो सिंह के फोन से मिली है। उसके सिंघू बॉर्डर जाने से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी उसके फोन में मिली। मामले की जांच जारी है। (भाषा) 

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया को किसने दी जान से मारने की धमकी? पुलिस ने दर्ज की FIR

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

अगला लेख