suvichar
✕

बिहार में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी सीमांचल एक्सप्रेस, जानिए क्या है वजह...

Updated: रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (14:49 IST)
नई दिल्ली। बिहार के जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे रविवार तड़के पटरी से उतर गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल गए। 
 
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि रेल की पटरी टूटने की वजह से यह भयावह हादसा हुआ। अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्ट की कि रेल पटरी टूटी हुई मिली है, लेकिन अभी तक हादसे की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

एक चश्मदीद ने कहा कि सुबह लगभग 4 बजे जब लोग नींद में थे उसी समय एक जोरदार धमाका हुआ और एक के बाद एक 9 बोगियां पटरी से उतर गईं। लोगों का यह भी आरोप है कि प्रशासन देरी से घटनास्थल पर पहुंचा। 
 
इस हादसे के बाद इस रूट पर सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। वहीं मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों पटना-मोकामा-बरौनी जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
फाइल फोटो

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

'खाकी से ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं': जंतर-मंतर विवाद पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ने का मंच बनेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा विरोध प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, SIR रद्द करने की मांग

Weather Update : मध्य प्रदेश से विदा हुआ मानसून, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख