dharma sangrah
✕

आरसीपी सिंह का खुलासा, बताया-नीतीश ने कब बनाया था भाजपा का साथ छोड़ने का मन?

Updated: शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (08:01 IST)
पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने इस साल की शुरुआत में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद भाजपा का साथ छोड़ने का मन बना लिया था।
 
हाल में जदयू छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि उन्हें अब भाजपा में शामिल होने से कोई परहेज नहीं है और दावा किया कि कुमार द्वारा अपने निर्णय को सही ठहराने के लिए एक बहाने के रूप में उनके (सिंह) नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
गोपालगंज जिले में एक तीर्थस्थल पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे सिंह ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि आप कितनी बार अपने सहयोगियों को छोड़ेंगे। आपने 1994, फिर 2013, 2017 में और अब 2022 में अपने सहयोगियों छोड़ा।
 
विपक्षी दल द्वारा नीतीश कुमार को ‘पल्टूराम’ कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, 'मैं इसमें राम के नाम को घसीटे जाने को उचित नहीं समझता। लेकिन, राजनीतिक ताने-बाने के कारण उनके साथ कई तरह के अपमानजनक ‘लेबल’ जुड़ेंगे।'
 
सिंह ने दावा किया कि यह सरासर झूठ है कि मैंने केंद्रीय मंत्री बनने से पहले नीतीश कुमार की सहमति नहीं ली थी। अगर ऐसा होता, तो वह मुझे ‘एक व्यक्ति एक पद’ के नियम का हवाला देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए नहीं कहते और जदयू के नेताओं ने मुझे मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई नहीं दी होती।
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद मुझे लगा था कि कुमार ने फिर से पाला बदलने का मन बना लिया है। मैं इसका विरोध कर रहा था। इससे वह क्रोधित हो गए और इसलिए मुझ पर अब भाजपा की साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया जा रहा है। सिंह ने यह भी दावा किया कि कुमार जदयू का लालू प्रसाद यादव की पार्टी के साथ विलय करेंगे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख