Hanuman Chalisa
✕

RBI Report : भारत में खूब लगा रहे पैसा, जानें किस देश से आ रहा सबसे ज्‍यादा FDI

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (23:27 IST)
RBI report on FDI : भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) अमेरिका से आ रहा है जिसके बाद मॉरीशस, सिंगापुर और ब्रिटेन का स्थान है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस नवीनतम सर्वेक्षण में शामिल 41,653 फर्मों में से 37,407 ने मार्च, 2024 के लिए तैयार अपने बहीखाते में एफडीआई और/या विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (ODI) आने की सूचना दी।
 
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय प्रत्यक्ष निवेश इकाइयों की विदेशी देनदारियों और परिसंपत्तियों पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, इन फर्मों में से 29,926 ने पिछले सर्वेक्षण दौर में भी विदेशी निवेश आने की सूचना दी थी जबकि 7,481 ने मौजूदा दौर में नई रिपोर्ट दी है।
ALSO READ: रेपो रेट स्थिर, नहीं बदलेगी EMI, RBI की मौद्रिक नीति की 10 खास बातें
प्रत्यक्ष निवेश की जानकारी देने वाली तीन-चौथाई से अधिक कंपनियां विदेशी कंपनियों की अनुषंगी कंपनियां थीं। रिजर्व बैंक ने कहा कि गैर-वित्तीय कंपनियों की अंकित मूल्य पर एफडीआई इक्विटी में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। रिजर्व बैंक की सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्यांकन लाभ के साथ ताजा प्रवाह के समर्थन से भारत में कुल एफडीआई वित्त वर्ष 2023-24 में रुपए के संदर्भ में बाजार मूल्य पर 23.3 प्रतिशत बढ़ गया जबकि ओडीआई वृद्धि 3.4 प्रतिशत रही।
ALSO READ: कर्ज का मुख्य स्रोत बनी रहेगी घरेलू बचत : आरबीआई डिप्टी गवर्नर
पिछले वित्त वर्ष में गैर-सूचीबद्ध संस्थाओं में बाजार मूल्य पर एफडीआई में 17.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सूचीबद्ध क्षेत्र में यह वृद्धि 29.8 प्रतिशत से भी अधिक रही। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख