Daily Horoscope
✕

नेत्रहीनों को नोट पहचानने में मदद के लिए मोबाइल आधारित समाधान पर काम कर रहा आरबीआई

Updated: रविवार, 30 दिसंबर 2018 (16:15 IST)
दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नेत्रहीनों को नोटों की पहचान करने में सहूलियत देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आरबीआई मोबाइल फोन आधारित समाधान खोज रहा है। वर्तमान में, नेत्रहीनों को नोट पहचानने के लिए 100 रुपए और उससे ऊपर के नोटों की छपाई इस रूप से उभरते रूप (इंटैग्लियो प्रिंटिंग) में होती है जिससे वे स्पर्श कर उसे पहचान सके। फिलहाल देश में 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोट चलन में हैं।
 
 
देश में करीब 80 लाख नेत्रहीन या दृष्टिबाधित लोग हैं जिन्हें केंद्रीय बैंक की नई पहल से फायदा मिल सकता है। आरबीआई ने जून 2018 में घोषणा की थी कि वह नेत्रहीनों द्वारा मुद्रा की पहचान करने में मदद करने के लिए उचित उपकरण या तंत्र की व्यवहार्यता का पता लगाएगा। इसी तर्ज पर अब आरबीआई ने भारतीय मुद्रा के मूल्य वर्ग की पहचान के लिए तंत्र/उपकरण विकसित करने के लिए वेंडरों से रुचि पत्र मंगाए हैं।
 
निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि हाथ से चलने वाला यह उपकरण/ तंत्र नोटों के मूल्यवर्ग की पहचान करने में सक्षम होना चाहिए। जब भी बैंक नोट को इसके सामने/ पास/ इसके अंदर या उससे होकर गुजारा जाए तो कुछ ही सेकंड (2 सेकंड या उससे भी कम समय) में हिन्दी/ अंग्रेजी में मूल्य वर्ग की जानकारी मिलनी चाहिए अर्थात यह पता चलना चाहिए कि नोट कितने का है।
 
समाधान पूरी तरह से सॉफ्टवेयर आधारित हो सकता है, जो मोबाइल फोन या हार्डवेयर की मदद से या दोनों के संयोजन से चलने में सक्षम हो। यदि समाधान हार्डवेयर आधारित समाधान हो तो बैटरी से चलने वाला, रिचार्ज हो जाने वाला, छोटा और पकड़ने में आरामदायक हो। साथ ही उसे अतिरिक्त रोशनी की जरूरत नहीं होनी चाहिए। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख