Hanuman Chalisa
✕

बड़ा खुलासा, RBI ने बंद की 2000 के नोट की छपाई, अब क्या होगा...

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (20:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक RTI के जवाब में खुलासा किया कि 2,000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। इस वित्त वर्ष में एक भी 2,000 रुपए का नोट नहीं छपा है।
 
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2016 में सरकार ने काला धन पर लगाम लगाने के लिए 500 रुपए के पुराने नोट और 1,000 रुपए के नोट को बैन कर दिया गया था। इसके बाद 500 रुपए के नए नोट के साथ ही 2,000 रुपए का नोट भी जारी किया गया था।
 
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI ने RTI का जवाब देते हुए कहा कि 2016-17 के वित्त वर्ष के दौरान 2,000 रुपए के 3,542.991 मिलियन नोट छापे गए थे।

ALSO READ: क्या बंद हो रहा है 2000 रुपए का नोट, जानिए RBI का जवाब
क्या है 2000 रुपए के नोट कम छापने की वजह : दरअसल 2000 रुपए का यह नोट आम लोगों को ज्यादा रास नहीं आया। लोगों को अब इतने बड़े नोट की जरूरत नहीं है। 2000 के नोटों से कालाधन जमा होने की आशंका भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, दुकानदार भी सामना खरीदने के बाद भी खुल्ले पैसे देने में आनाकानी करते हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, 2,000 रुपए के ज्यादा सर्कुलेशन से सरकार के लक्ष्य के नुकसान पहुंच सकता था क्योंकि वे तस्करी और अन्य अवैध उद्देश्यों में इसका इस्तेमाल करना आसान है। आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु बॉर्डर से 2,000 रुपए के नोटों में 6 करोड़ रुपए की बेहिसाब कैश जब्त की गई थी।

अब क्या होगा : हालांकि अभी तक आरबीआई की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं आया है कि 2000 का नोट बंद होने जा रहा है, लेकिन यह पहले से ही माना जा रहा था कि यह नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर हो जाएगा। बाबा रामदेव भी कहा था कि 2000 का नोट बंद हो जाएगा। लेकिन, लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जब यह नोट चलन से बाहर होंगे या फिर बंद होंगे तो आपको पुराने नोट बदलने का पूरा मौका दिया जाएगा, जैसा कि नोटबंदी के समय दिया गया था। जिन लोगों ने एक बार फिर कालाधन इकट्‍ठा कर लिया 'बड़े नोट' के रूप में, उन्हें जरूर थोड़ी परेशानी होगी। 
 
अकसर उड़ती रहती है बंद होने की अफवाह : बाजार में पहले भी कई बार 2000 रुपए के नोट बंद होने की अफवाह उड़ती रही है। हालांकि एक बार तो RBI ने ही इस नोट के बंद होने की अफवाह का खंडन किया था।
 
इन अफवाहों को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि पिछले काफी समय से देखें तो बैंकों के एटीएम में 500, 200 और 100 रुपए के नोट ही निकलते हैं। 2000 के नोट आमतौर पर दिखाई नहीं देते या फिर कभी-कभार ही एटीएम से निकलते हैं।
 
इस नोट के प्रचलन में आने के बाद ही जानकारों का मानना था कि यह नोट धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर हो जाएगा क्योंकि सरकार इसे सीमित मात्रा में ही छापेगी। नोटबंदी के समय भी 2000 के नोट का विरोध इसलिए हुआ था कि बड़े नोट बंद करने की पक्षधर सरकार 1000 का नोट बंद कर 2000 का नोट प्रचलन में ला रही है। विरोधियों का तर्क था कि इससे काले धन को बढ़ावा ही मिलेगा।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में राजस्थान के प्रो. आशुतोष पारीक

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

अगला लेख