Daily Horoscope
✕

रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान, NRC लागू करने से पहले राज्यों से लेंगे सलाह

Updated: रविवार, 29 दिसंबर 2019 (12:58 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि तय प्रक्रिया के बाद ही देशभर में NRC लागू किया जाएगा।
 
रविशंकर प्रसाद ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि एनआरसी लागू करने के लिए पहले सभी राज्य सरकारों से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनपीआर को लेकर अभी हम कुछ भी नहीं कह सकते। इस बारे में सरकार सोच भी सकती है और नहीं भी।
 
ALSO READ: क्या NPR, देशभर में NRC लाने का पहला क़दम है?- फ़ैक्ट चेक
उन्होंने कहा कि ये एक कानूनी प्रक्रिया है। पहले फैसला, उसके बाद नोटिफिकेशन और फिर प्रोसेस, वेरिफिकेशन, ऑब्जेक्शन, सुनवाई, इसके खिलाफ अपील। इसके बाद राज्य सरकार से इस बारे में बातचीत की जाएगी और उनका फिडबैक लिया जाएगा। अगर इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा तो देश के नागरिकों के सामने लिया जाएगा।'
 
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में NRC लागू होने के बाद नागरिकों से कौन-कौन से कागज लिए जाएंगे अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि NRC को लागू करने से पहले इससे जुड़ी हर जानकारी नागरिकों को दी जाएगी।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख