manglik dosh calculator
✕

थरूर ने बिच्छू से की मोदी की तुलना, भाजपा ने राहुल से की माफी की मांग

Updated: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (19:05 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना बिच्छू से करने के कांग्रेस के नेता शशि थरूर के बयान को शर्मनाक करार देते हुए मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए माफी मांगे।
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने थरूर के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि आप अपने को शिव भक्त कहते हैं लेकिन आपकी पार्टी के एक छोटे नेता ने शिवलिंग पर चप्पल फेंकने की बात कही है। क्या यह भगवान शिव का अपमान नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को आगाह किया कि हिन्दू देवी-देवताओं का इस तरह का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
 
उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है, देश इसका जवाब देगा। इससे गांधी और उनकी पार्टी की हताशा का भी पता चलता है। प्रसाद ने कहा कि वह गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि क्या वे थरूर द्वारा शिवलिंग पर चप्पल फेंकने की बात का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपना रूख स्पष्ट करे या माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यह और भी अनुचित है कि एक आरोपित कांग्रेस नेता हिन्दू देवता पर इस तरह का बयान दे रहे हैं।
 
रिपोर्टों के अनुसार थरूर ने मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से की थी और कहा था कि आप उसे हाथ से हटा नहीं सकते और न ही चप्पल से मार सकते हैं। (वार्ता) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

अगला लेख