suvichar
✕

लड़ाकू विमान राफेल सौदे पर कांग्रेस का यह बड़ा आरोप

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (14:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा करते समय वायुसेना की जरूरतों को नजरंदाज कर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।


कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में ट्वीट कर सवाल किया कि वायुसेना ने स्पष्ट रूप से दो इंजिन वाले लड़ाकू विमानों को तरजीह दी थी तो फिर एक इंजन और दो इंजन वाले विमानों की खरीद की योजना क्यों बनाई गई। 

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने 2007-12 तक दो इंजन वाले राफेल विमानों की अच्छी तरह से जांच पड़ताल की थी और उसके आधार पर दो इंजन वाले 126 विमानों की खरीद की निविदा आमंत्रित की थी। मोदी सरकार ने मई 2015 में इसे रद्द कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि जब मोदी सरकार को राफेल विमान ही खरीदने थो तो उसने 12 दिसंबर 2012 की 126 राफेल विमानों की खरीद से संबंधी निविदा को रद्द ही क्यों किया? (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

अगला लेख