biodatamaker
✕

रंजीत चौधरी: नहीं रहा 70 के दशक का वो ‘सादा और सरल’ चेहरा

Updated: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (17:22 IST)
70 का दशक में बातों-बातों में, खूबसूरत और खट्टा-म‍ीठा जैसी फ‍िल्‍मों का दौर था। इस वक्‍त ऋषि‍केश मुखर्जी की हल्‍की फूल्‍की फ‍िल्‍में बेहद लोकप्र‍िय होती थी। इन फि‍ल्‍मों में रेखा, राकेश रोशन, अशोक कुमार और दीना पाठक जैसे कलाकार नजर आए थे, लेक‍ि‍न इन कलाकारों के बीच ही एक ऐसा लड़का था ज‍िसका चेहरा आज भी भुलाए नहीं भूलता है।

ज‍ी हां, कभी ग‍िटार हाथ में लेकर तो कभी वायलीन के साथ यह दुबला-पतला सा लड़का नजर आता था। अपनी बातों से पूरे घर को इर‍ीटेट करने वाला। कभी राकेश रोशन के भाई के रुप में तो कभी रेखा के देवर के रुप में। तो कभी टीना मुनीम के भाई के रुप में। इस एक्‍टर का नाम था रंजीत चौधरी।

रंज‍ीत चौधरी का 15 अप्रैल का मुंबई में न‍िधन हो गया। उनकी उम्र 65 साल थी।

रंजीत की बहन और मुंबई थिएटर आर्टिस्ट राएल पदमसी ने इंस्टाग्राम पर रंजीत के निधन की खबर दी है। इसके साथ ही उन्होंने रंजीत की एक पुरानी फोटो शेयर कर लिखा,

‘उन लोगों के लिए जो रंजीत को जानते थे, अंतिम विदाई 16 अप्रैल को होगी। साथ ही 5 मई को एक सभा रखी जाएगी, जिसमें रंजीत की ज‍िंदगी और फ‍िल्‍मों के किस्से साझा करेंगे।’

बातों-बातों में, खूबसूरत और खट्टा-म‍ीठा जैसी पॉपुलर फ‍िल्‍मों में काम करने के बाद रंजीत यूएस शिफ्ट हो गए थे, जहां वे यूएस के कई शोज़ में नजर आए। इसमें ‘द ऑफिस’ सबसे मशहूर हुआ। इसमें वह विक्रम एच की भूमिका में नजर आए थे।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबि‍क उन्‍होंने स्टीव कैरेल और जैना फिशर जैसे कलाकारों के साथ काम भी किया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रंजीत ने दीपा मेहता की फिल्म सैम और मैं का स्क्रीनप्ले भी लिखा था। दीपा मेहता की फिल्म के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में रंजीत का खासतौर पर जिक्र किया गया था।

वक्‍त के साथ जब बॉल‍विुड बदल गया तो रंजीत का भी ह‍िंदी फ‍िल्‍मों से नाता टूट गया और वे अमेरिका चले गए। कहा जाता है क‍ि वे लंबे समय तक अमेरिका में भटकते रहे। बाद में उन्‍होंने अमेर‍िका के शोज में काम क‍िया। उन्‍हें थि‍येटर से प्‍यार था। उन्‍होंने म‍िसिस‍िपी मसाला, कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव एंड लास्‍ट होल‍िडे जैसी फ‍िल्‍मों में भी बेहतरीन अभि‍नय क‍िया।

70 से 80 के दशक के बीच बेहद सहज लोग और सहज फि‍ल्‍मों का दौर था। इसल‍िए अभि‍नय भी बेहद सहज हुआ करता था। ऐसे में रेखा, राकेश रोशन, टीना मुनीम, दीना पाठक और अशोक कुमार जैसे कलाकारों के बीच रंजीत ने भी अपनी एक जगह स्‍थाप‍ित की थी।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख