Hanuman Chalisa
✕

सुरजेवाला बोले, भाजपा के जाल में उलझे पायलट, सरकार को गिराने की साजिश में शामिल

Updated: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (15:54 IST)
जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि सचिन पायलट दिग्भ्रमित होकर भाजपा के जाल में उलझ गए और कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए। इसके साथ ही पार्टी ने अपने विधायकों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि सरकार व्यक्तियों पर नहीं बल्कि नीतियों व सिद्धांतों पर टिकी है।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट व उनके साथ गए दो मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया। पायलट को प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी घोषणा करने से पहले कहा, 'हम सब को एक बात का खेद अवश्य है कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री, हमारे युवा साथी सचिन पायलट और कांग्रेस के कुछ विधायक व मंत्री साथी दिग्भ्रमित होकर भाजपा के षडयंत्र के जाल में उलझकर कांग्रेस की सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हो गए।'
 
सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी ने पिछले कुछ दिन के घटनाक्रम के मद्देनजर खेद व दुख के साथ पायलट व अन्य को पद से हटाने के ये फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि सचिन पायलट व उनके कुछ मंत्री साथी भाजपा के षडयंत्र में भटक कर कांग्रेस पार्टी की जनता द्वारा चुनी गयी सरकार को गिराने का षडयंत्र और साजिश कर रहे थे।
 
सुरजेवाला ने कहा कि यह अस्वीकार्य है। यह किसी दल को स्वीकार नहीं हो सकता। इसलिए बड़े दुखी मन व खेद से कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य सरकार को गिराने की साजिश की है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक षडयंत्र के तहत राजस्थान की आठ करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी। भाजपा ने एक साजिश के तहत राजस्थान की बहादुर जनता द्वारा संपूर्ण बहुमत से चुनी गयी कांग्रेस की सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने धनबल व सत्ताबल के दुरुपयोग से ईडी व आईटी के दुरुपयोग से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों की निष्ठा को खरीदने के प्रयास का नाकाबिले माफी जुर्म किया है।
 
सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी ने पिछले दो दिनों में अनेक बार पायलट से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटे में सोनिया गांधी ने, राहुल गांधी ने, कांग्रेस के आला नेतृत्व ने सचिन पायलट से, हमारे दूसरे साथी मंत्रियों से हमारे विधायकों से लगातार संपर्क करने की कोशिश की।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार राजस्थान की सेवा के संकल्प पर टिकी है और पूरे पांच साल तक कांग्रेस की सरकार राजस्थान की जनता की सेवा के लिए दृढ़संकल्पित है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

अगला लेख