Hanuman Chalisa

धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (12:09 IST)
नई दिल्ली। देशभर में शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने टि्वटर अकाउंट पर हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में ईद की बधाई दी। मोदी ने ईद की बधाई देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बढ़ने की कामना की।


राष्ट्रपति कोविंद ने टि्वटर पर लिखे अपने संदेश में कहा, सभी देशवासियों खासतौर से देश और विदेशों में रह रहे हमारे मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन आप सबके परिवारों के लिए खुशियां और जश्न लाए तथा हमारे साझा समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और मेलमिलाप को मज़बूत बनाए। राष्ट्रपति ने अपने टि्वटर अकाउंट पर हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में ईद की बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ईद की बधाई देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बढ़ने की कामना की। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ईद मुबारक। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह दिन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करे। (वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख