Daily Horoscope
✕

भगौड़े आर्थिक अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त

Updated: रविवार, 22 अप्रैल 2018 (18:10 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्थिक अपराध करके विदेश भागने वालों की संपत्ति जब्त करने संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इसके प्रावधान लागू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक में इस अध्यादेश के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया था जिसे बाद में मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया।
 
 
वित्त मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि अध्यादेश के अनुसार 100 करोड़ रुपए से अधिक का गबन करके विदेश भागने वाले अपराधियों को 6 सप्ताह के भीतर भगौड़ा घोषित किया जाएगा। इसके अलावा आरोप साबित होने के पहले ही ऐसे भगौड़ों की परिसंपत्ति को जब्त किया जा सकेगा और उसे बेचा जा सकेगा।
 
भगौड़े आर्थिक अपराधियों से जुड़ा विधेयक संसद के बजट सत्र में पेश किया गया, लेकिन यह पारित नहीं हो सका। अध्यादेश के तहत प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत एक विशेष अदालत गठित किए जाने का प्रावधान किया गया है। ये अदालतें बैंक या वित्तीय संस्थाओं के साथ धोखाधड़ी करने जैसे मामलों में आरोपी को भगौड़ा घोषित सकेंगी।
 
एक भगौड़ा अपराधी उसे माना जाता है जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है, लेकिन वह व्यक्ति मुकदमे से बचने के लिए अदालत में पेश नहीं होता हो। इसके अलावा यदि ऐसा कोई व्यक्ति मुकदमे के देश वापस लौटने से इंकार कर दे तो वह भी भगौड़े अपराधी की श्रेणी में आएगा।
 
अध्यादेश में प्रावधान किया गया है कि भगौड़ा घोषित किए जाने के बाद उस व्यक्ति की देश में स्थित सारी संपत्ति सरकार के नियंत्रण में आ जाएगी और इस पर किसी भी तरह की देनदारी नहीं होगी। इस संपत्ति को कोई भी अपना नहीं कर सकेगा। प्रावधानों के अनुसार यदि भगौड़ा व्यक्ति देश वापस आकर समर्पण कर देता है तो उस पर नए कानून के बजाए मौजूदा कानून के तहत कार्यवाही होगी। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख