Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या राम मंदिर में पहुंची रामलला की मूर्ति, मुख्य यजमान होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (00:43 IST)
Ramlala's Murti reached Ram temple : 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए अयोध्या में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को ट्रक से भगवान राम की मूर्ति को 'जय श्री राम' के नारों के बीच अयोध्या राम मंदिर परिसर में लाया गया। राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इसके लिए वे कठिन तप कर रहे हैं।
 
‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम में मुख्य अर्चक की भूमिका निभाने जा रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित ने बुधवार को बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मुख्य यजमान होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री कठिन तप कर रहे हैं। 
 
दीक्षित ने उन खबरों का खंडन किया कि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से जुड़े अनुष्ठान में यजमान होंगे। दीक्षित बुधवार को वाराणसी से अयोध्या के लिए रवाना हुए। बताया कि पूर्व में उन्होंने राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ स्थित भगवान राम मंदिर में और ओडिशा के एक मंदिर में ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम संपन्न कराए थे।
 
अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले किए जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य ने यह जानकारी दी और कहा कि अनुष्ठानों का सिलसिला 22 जनवरी तक जारी रहेगा।
ALSO READ: राम भक्तों की किस तरह मदद करेगा दिव्य अयोध्या ऐप?
अनुष्ठानों का सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ जो बुधवार को यहां सरयू नदी के तट पर 'यजमान' (मुख्य यजमान) द्वारा ‘कलश पूजन’ के साथ जारी रहा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने सरयू नदी तट पर ‘कलश पूजन’ किया।
ALSO READ: अयोध्या के लिए आगरा से पैदल चल पड़े 2 दोस्त, एक हिंदू दूसरा मुस्लिम
इसके पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्‍येंद्र दास ने कहा था कि अनुष्ठान शुरू हो गया है और 22 जनवरी तक जारी रहेगा। 11 पुजारी सभी ‘देवी-देवताओं’ का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं। प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। सात दिनों तक होने वाले इस अनुष्ठान का आज बुधवार को दूसरा दिन है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर सिर्फ सपा के लोफर लोडर ही तालियां बजा सकते हैं, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

अगला लेख