Hanuman Chalisa

2019 में मोदी के सामने कोई वास्तविक चुनौती नहीं : पासवान

शनिवार, 25 अगस्त 2018 (21:15 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की सहयोगी लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान ने शुक्रवार को दावा किया कि 2019 में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने किसी भी तरह की चुनौती नहीं है।
 
 
उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की पृष्ठभूमि में आई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राजग से मुकाबले के लिए विपक्षी दल एकजुट होंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों का उपहास उड़ाते हुए कहा कि उन्हें 2024 के संसदीय चुनाव के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
 
बीपी मंडल की जयंती की याद में एक कार्यक्रम में पासवान संवाददाताओं से बात कर रहे थे। वे मंडल आयोग के नाम से चर्चित कमेटी के प्रमुख थे। उनकी रिपोर्ट से अन्य पिछड़ा समुदायों के लिए आरक्षण की राह तैयार हुई थी। उनका जन्म शुक्रवार ही के दिन 1918 में हुआ था।
 
केंद्रीय मंत्री पासवान ने ओबीसी के 'मसीहा' होने का दावा करने वाले नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समुदाय में केवल दो मसीहा हुए हैं, एक मंडल और दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, जिन्होंने उनकी रिपोर्ट को लागू किया।
 
उन्होंने कहा कि सिंह ने तब अपने राजनीतिक करियर को दांव पर लगाया और लहर के खिलाफ जाने का फैसला किया, जब उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार रिपोर्ट को लागू करेगी। उन्होंने इसे बहुत साहस वाला फैसला बताया। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारें 1980 में सुपुर्द की गई रिपोर्ट को दबाए रही और इस पर कोई कदम नहीं उठाया। (भाषा)

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

Gujarat : सूरत में बारिश का कहर, 6 घंटे में 10 इंच बारिश से शहर जलमग्न, 2100 लोगों का रेस्क्यू, रेड अलर्ट जारी

योगी सरकार का मेगा ग्रीन मिशन, गंगा-यमुना समेत 13 नदियों के किनारे लगेंगे 3.83 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख