dharma sangrah
✕

जल्द बनेगा भव्य राम मंदिर : वेदांती

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (15:27 IST)
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्य और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने दावा किया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने में अब सिर्फ कुछ समय शेष है। डॉ. वेंदाती ने से कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण जरूर होगा। इसमें शक की कोई गुंजाइश नही है। 
 
केन्द्र और उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। दोनों ही सरकारें भारी बहुमत से सत्तारूढ़ हुई हैं। ऐसे में अगर अब भी मंदिर नहीं बनेगा तो फिर कब बनेगा। कोई भी ताकत निर्माण कार्य में बाधा नही बन सकती। निर्माण कार्य शुरू होने का बस समय निश्चित होना बाकी है। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय के बेहद पाबंद हैं। दोनों ने भाजपा के घोषणा-पत्र में राममंदिर निर्माण का वादा किया है। मंदिर निर्माण में दोनो की भूमिका अहम होगी।
   
फैजाबाद के पूर्व सांसद ने हालांकि साफ किया कि मंदिर का निर्माण भाजपा का काम नही है लेकिन पार्टी और सरकार मंदिर के निर्माण यथासंभव मदद करेगी। भाजपा ने वादा किया था कि संवैधानिक तरीके से मंदिर निर्माण में वह हर बाधा को दूर करेगी।
 
उन्होंने कहा कि हम संयम से इस मसले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब समय बताएगा कि मंदिर निर्माण कब शुरू होगा।  इस मसले पर सरकार द्वारा ढिलमुल रवैया अपनाने की दशा में न्यास की अगली योजना संबंधी सवाल से किनारा करते हुए डॉ. वेदांती ने कहा कि मुझसे इस बारे में पूछिए कि ऐसे हालात कब पैदा होंगे।
 
डॉ. वेदांती ने हाल ही में समाजवादी पार्टी नेता आजम खां पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की थी। इस बारे में कि सीबीआई जांच का आदेश निजी शिकायत पर संभव नही है, पूर्व सांसद ने कहा कि खां अक्सर मातृभूमि और गंगा मइया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं। सपा नेता हमेशा भारतीय सैन्य अधिकारियों और जवानों पर कश्मीरी महिलाओं के साथ बलात्कार के आधारहीन आरोप लगाते रहते हैं। मेरा मानना है कि सीबीआई जांच में उनके देशद्रोही रवैए के पीछे की हकीकत जनता के सामने आ जाएगी। 
 
डॉ. वेदांती ने साफ किया कि उनका मकसद सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का कतई नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी नही कहा कि वे सिर्फ हिन्दुओं की तरक्की चाहते हैं। 'सबका साथ सबका विकास' भाजपा सरकार का नारा है और इसी के तहत वह सभी वर्ग के लोगों का भला चाहती है, लेकिन खां आरोप लगाते हैं कि भाजपा मुस्लिमों का भला नहीं चाहती। उनके अलावा अन्य किसी मुस्लिम नेता ने ऐसा बेतुका आरोप नहीं लगाया। (वार्ता)

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

अगला लेख