ganesh chaturthi
✕

भाजपा का बड़ा आरोप, पाकिस्तान से मिले कश्मीर में सरकार बनाने के निर्देश...

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (12:58 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने गुरुवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सीमापार से सरकार बनाने के निर्देश मिले हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में सरकार बनाने की सुगबुगाहट के बीच विधानसभा भंग कर दी। इसका वहां के राजनीतिक दलों ने तीखा विरोध किया है। बुधवार शाम पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। कांग्रेस का भी परोक्ष रूप से इन दोनों दलों को समर्थन हासिल था।
 
भाजपा नेता राम माधव ने कहा कि महबूबा की पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पिछले महीने सीमा पार निर्देशों के चलते स्थानीय निकाय चुनावों का बहिष्कार किया था। अत: इस बात की पूरी संभावना है कि ये दोनों दल सीमापार से प्राप्त निर्देशों के बाद ही एक साथ आए हों।
 
 
दूसरी ओर राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया उमर अब्दुल्ला ने राम माधव को उनके आरोपों को साबित करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि आपके पास रॉ, एनआईए और आईबी हैं, जो आपके लिए काम करती हैं, अगर हिम्मत है तो इसके सबूत लोगों के सामने रखिए।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख