Hanuman Chalisa

जेएनयू के प्रोफेसर राकेश भटनागर बीएचयू के कुलपति नियुक्त

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (14:04 IST)
वाराणसी/ नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने शनिवार को बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राकेश भटनागर को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का कुलपति नियुक्त किया गया।
 
भटनागर साल 2012-13 तक कुमायूं विश्वविद्यालय के कुलपति थे। वे पिछले 2 दशक से जेएनयू में पढ़ा रहे हैं और वे माइक्रो बायोलॉजी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (जो इस विश्वविद्यालय के विजिटर भी हैं) ने इस सप्ताह भटनागर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
 
भटनागर बीएचयू के रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी से प्रभार ग्रहण करेंगे। त्रिपाठी इस शीर्ष पद के अतिरिक्त प्रभार को पिछले साल अक्टूबर से संभाल रहे हैं। शुक्रवार देर रात बीएचयू के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह की तरफ से जारी किए गए मेल में बताया गया कि जेएनयू के प्रोफेसर राकेश भटनागर को बीएचयू के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बीएचयू प्रशासन को ई-मेल प्राप्त हो गया है।
 
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में 26 नवंबर 2017 को कुलपति प्रोफेसर गिरीशचन्द्र त्रिपाठी का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख