biodatamaker

CBI Vs CBI : रिपोर्ट लीक होने से सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा आपमें से कोई सुनवाई लायक नहीं...

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (12:12 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा पर भ्रष्‍टाचार के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजेआई रंजन गोगोई ने आलोक वर्मा के सीलबंद लिफाफे की बातें सार्वजनिक होने पर कड़ी नाराजगी जताई।


सीजेआई ने यहां तक कह दिया कि आपमें से कोई भी सुनवाई के लायक नहीं है। कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही सीजेआई ने आलोक वर्मा के वकील फली नरीमन को कुछ दस्तावेज दिए। सीजेआई ने वकील को इन्हें पढ़ने को कहा।

इसके बाद कोर्ट ने फली वर्मा के वकील से पूछा, जो बातें आलोक वर्मा के जवाब में है, वही चीजें एक दूसरी शिकायत में कैसे आईं? इस पर फली नरीमन ने कोर्ट के सामने बताया कि उन्हें खुद ऐसी जानकारी मीडिया के जरिए मिली है। इसके बाद कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर सेंट्रल विजिलेंस कमीशन रिपोर्ट पर आलोक वर्मा ने सोमवार शाम सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब सौंपा। बताया जा रहा है कि एक ऑनलाइन पोर्टल पर वर्मा के जवाब के आधार पर रिपोर्ट की गई थी, सीजेआई ने मंगलवार की सुनवाई में इसका जिक्र भी किया।

इस पूरे मामले में सीवीसी जांच की जरूरत उस समय पड़ी जब सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके बाद मोदी सरकार ने 23 अक्टूबर को दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था। सीबीआई ने अस्थाना के खिलाफ 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज की थी। अस्थाना ने वर्मा के खिलाफ कैबिनेट सचिव को 24 अगस्त को शिकायत दी थी।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

अगला लेख