Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, 'चौकीदार ही चोर' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है...

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (11:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई अधिकारी एमके सिन्हा द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिए हलफनामे की पृष्ठभूमि में मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है और लोकतंत्र रो रहा है।


गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीआईजी द्वारा एक मंत्री, एनएसए, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।' उन्होंने दावा किया, 'वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है। अफ़सर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।'

कांग्रेस ने सीबीआई के डीआईजी एमके सिन्हा द्वारा उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र जांच की सोमवार को मांग की थी और कहा था कि प्रधानमंत्री कार्यालय और मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पार्टी ने यह भी कहा कि वह संसद में यह मुद्दा उठाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि डीआईजी मनोज कुमार सिन्हा ने अपने हलफनामे में सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच में दखल के कथित प्रयासों को लेकर केंद्रीय मंत्री हरिभाई पारथीभाई चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त केवी चौधरी के नाम लिए हैं।

पारथीभाई चौधरी, केवी चौधरी और डोभाल के कार्यालयों की तरफ से फिलहाल कांग्रेस के आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सोमवार को मंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख