dharma sangrah
✕

अगले 10-15 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10 हजार अरब डॉलर की होगी : राजनाथ सिंह

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (19:03 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भरोसा जताया कि अगले 10-15 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़कर 10 हजार अरब डॉलर की हो जाएगी।2
 
रक्षा उत्कृष्टता में नवाचार (आईडीईएक्स) पहल के तहत हासिल की गईं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए यहां रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'डेफ कनेक्ट 2019' के उद्घाटन सत्र में सिंह ने कहा कि आज स्टार्टअप्स को देखकर वे गौरवान्वित महसूस करते हैं और इनके लिए अनुकूल स्थितियां बनाने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 तक अर्थव्यवस्था को 5 हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। भारत में मौजूद प्रतिभाओं को देखते हुए मुझे पूरा भरोसा है कि हम अगले 10-15 सालों में 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। सिंह ने कहा कि भारत रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आयातक की जगह नवाचार और निर्यातक के तौर पर उभरेगा।
 
स्टार्टअप अनुकूलन को बेहद जटिल चुनौती मानते हुए उन्होंने कहा कि विचार महान हो सकता है और नवाचारी दिमाग उनका समाधान भी पा सकता है। हालांकि सावधानीपूर्ण और जोशीले तरीके से अनुकूलन नहीं मिलने पर रचनात्मकता और परियोजनाएं विफल हो सकती हैं। रक्षामंत्री ने स्वदेशी रक्षा उद्योग और राष्ट्र निर्माण के लिए सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख