kalsarpa dosh calculator
✕

धर्मांतरण पर राजनाथ, आप पूरी दुनिया को क्यों बदलना चाहते हैं...

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (14:17 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने सामूहिक धर्मांतरण पर कहा कि यदि कोई व्यक्ति विशेष किसी धर्म को स्वीकार करता है तो वह ऐसा कर सकता है, लेकिन सामूहिक धर्मांतरण चिंता का विषय है। इस पर बहस होनी चाहिए।
 
एक ईसाई संगठन के कार्यक्रम में राजनाथसिंह ने कहा कि अगर आप हिंन्‍दू हैं तो हिन्‍दू रहें, मुस्मिल हैं तो मुस्लिम रहें, ईसाई हैं तो ईसाई रहें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आप पूरी दुनिया को क्‍यों बदल देना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि व्यापक पैमाने पर धर्म परिवर्तन चिंता की बात है। सामूहिक धर्मांतरण की अनुमति नहीं दी जा सकती। 
 
गृहमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की मांग करते हैं, लेकिन भारत में बहुसंख्यक समाज के लोग इसकी मांग करते हैं। यह निश्चित ही चिंता की बात है।
 
उन्होंने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार किसी के साथ भी धार्मिक आधार पर भेदभाव न तो करती है और न ही करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केन्द्र सरकार के खिलाफ साजिश के तहत फैलाई जा रही हैं। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख