Daily Horoscope
✕

साइबर आतंकवाद बड़ा खतरा, राजनाथ ने दी यह सलाह...

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (15:13 IST)
चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने सोमवार को साइबर आतंकवाद को एक और गंभीर आतंकवादी खतरा बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में विशेष इकाई का गठन किया जाएगा।
 
सिंह ने कहा कि साइबर आतंकवाद से आज दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए सीआईएसएफ में विशेष इकाई का गठन किया जाएगा जो नियमित ऑडिट और क्षमता बढ़ाने का काम करेगी।
 
सिंह यहां से 75 किलोमीटर दूर अराक्कोनम में सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड के निरीक्षण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सीआईएसएफ महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला सुरक्षा बल बन जाएगा।
 
साइबर आतंकवाद की चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि साइबर आतंकवादी महत्वपूर्ण संस्थानों, भवनों और प्रतिष्ठानों पर हमला करने के उद्देश्य से डिजिटल ट्रैक का उपयोग कर रहे हैं।
 
उन्होंने सीआईएसएफ के आधुनिकीकरण पर बल देते हुए कहा कि इसे साइबर आतंकवाद की किसी भी घटना का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ में एक विशेष विंग होना चाहिए जो साइबर आतंकवाद से निपटने के लिए नियमित साइबर सुरक्षा ऑडिट क्षमताएं बढ़ाने में सक्षम हो। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख