Hanuman Chalisa

राजनाथ सिंह बोले, पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष 'कौन' है?

शनिवार, 6 जुलाई 2019 (21:49 IST)
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के मामले में चुटकी लेते हुए शनिवार को यहां कहा कि 'पता नहीं कांग्रेस का अध्यक्ष 'कौन' है, कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं?'
 
इसके साथ ही भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
 
भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए यहां आए राजनाथ सिंह ने पार्टी के कार्यक्रम में कहा कि जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके हम लोगों ने अपनी सांगठनिक गतिविधियां भी प्रारंभ कर दी हैं। हमने तो अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं लेकिन जहां तक कांग्रेस का सवाल है पता ही नहीं है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन है?
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा भी या नहीं कह नहीं सकते। अभी तक कांग्रेस को अपने अध्यक्ष की तलाश है कि अध्यक्ष कौन बनेगा? यह स्थिति है। सिंह ने कहा कि दुनिया ने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा बल्कि वह दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है।
 
राजनाथ ने कहा कि प्राचीन इतिहास को उठाकर देख लें कि दुनिया के किसी देश पर हमने आक्रमण नहीं किया है और दुनिया के किसी देश की 1 इंच जमीन पर हमने कभी कब्जा नहीं किया है, यह है भारत का चरित्र। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया के किसी देश की संप्रभुता पर प्रश्नचिन्ह लगाने की कोशिश नहीं की। आतंकवाद का सफाया करना तो हमारी सरकार का संकल्प है और हम इस काम को करेंगे ही।
 
भारतीय वायुसेना द्वारा सीमापार आतंकी ठिकानों पर हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारे सैनिक वहां गए तो पूरी सावधानी बरती कि आतंकवादी ठिकानों और वहां प्रशिक्षण ले रहे आतंकवादियों का सफाया हो लेकिन पाकिस्तान की सेना पर कोई आक्रमण इन लोगों ने नहीं किया। हमने वहां की पाकिस्तान की संप्रभुता पर चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की। यह जो काम किया, हमने भारत के चरित्र के अनुरूप ही किया।
 
लोकसभा चुनावों में भाजपा व राजग को मिले भारी बहुमत का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि कि इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद भी न तो हमारी चाल बदली है, न ही चरित्र बदला है। इस अवसर पर पार्टी के सांसद राज्यवर्धन राठौड़, रामचरण बोहरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व उपनेता राजेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के विधायक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। (भाषा)

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

मणिपुर में सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

अगला लेख