Hanuman Chalisa

क्या आप राजनाथ सिंह को विवाह का विशेषज्ञ मानते हो...

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (20:16 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मुद्दे पर लोकसभा में शुक्रवार को चर्चा के दौरान उस समय पूरे सदन में हंसी की लहर दौड़ गई, जब अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने टिप्पणी की कि क्या आप गृहमंत्री राजनाथ सिंह को विवाह का विशेषज्ञ मानते हैं?


हुआ यूं कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने संबंधी सांविधिक संकल्प पर सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राज्य में भाजपा और पीडीपी के गठबंधन को अस्वाभाविक विवाह (अनैचुरल मैरिज) बताया था।
 
 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जब चर्चा में हस्तक्षेप किया तो उन्होंने थरूर की इस टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि वे न तो स्वाभाविक विवाह और न ही अस्वाभाविक विवाह को परिभाषित कर सकते हैं। राज्य में भाजपा और पीडीपी के मिलकर सरकार बनाने के संदर्भ में थरूर के बयान पर उन्होंने कहा कि आप इसे अस्वाभाविक विवाह कहिए या क्या कुछ भी कहिए। जिसे नैचुरल मैरिज कहा जाता है, वह भी कब टूट जाए, उसका पता नहीं।
 
उनके यह कहने के बाद थरूर सहित कुछ सदस्यों ने विवाह को लेकर टीका-टिप्पणी शुरू कर दी। इस पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदस्यों से कहा कि क्या आप उन्हें (गृहमंत्री सिंह को) विवाह का विशेषज्ञ मानते हैं? महाजन की इस छोटी-सी टिप्पणी पर सदन में हंसी की लहर दौड़ गई।
 
इसके बाद भाजपा सदस्यों की हंसी पर नेशनल कांफ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए। इसका भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी पार्टी के सदस्यों को टोकते हुए कहा कि वे (फारुक) सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं, अगर उन्होंने कुछ कहा है, तब इस पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। इस पर फारुक अब्दुल्ला ने 'धन्यवाद' कहा।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

UP के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पीजी डिप्लोमा की मान्यता उच्च स्तर की

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

अगला लेख