sundarkand

मतगणना पर राजनाथ ने कहा, रुझान मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (19:48 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ने को मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश मानने से इंकार करते हुए मंगलवार को कहा कि यह राज्य सरकारों के प्रदर्शन का परिणाम है।


मतगणना के रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा की बुरी हार होती दिख रही है जबकि राजस्थान और मध्यप्रदेश में कड़ी टक्कर में वह कांग्रेस से अभी पिछड़ रही है, वहीं तेलंगाना में टीआरएस दो-तिहाई सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेसनीत पीपुल्स फ्रंट दूसरे नंबर पर है।

मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर में कांग्रेस पीछे चल रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश है?

सिंह ने कहा कि मैं ऐसा नहीं मानता। वैसे भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है और ये रुझान राज्य सरकारों के काम का नतीजा है। जिन उम्मीदवारों को विजय मिली है, उन्हें बधाई। हालांकि किसानों की प्रधानमंत्री मोदी से नाराजगी के बारे में बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख